रंगा-बिल्ला

चिटफंड के दो आरोपी गिरफ्तार,
पांच माह बाद धराए...

सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

27 जनवरी 2020 को फरियादी दयाराम बारेला पिता गमर सिंह बारेला निवासी आमलापानी की रिपोर्ट  पर संचालक साँई प्रसाद ग्रुप आँफ कम्पनीज लिमिटेड एवं एजेन्ट अमरसिंह मीणा, धर्मेन्द्र खाती एवं करणसिंह अलावा द्वारा  जनता को पैसे दोगने करने का झांसा देकर  रकम जमा कराई एवं जनता का पैसा डबल करने की बजाय मूल धन भी वापस नहीं किया के आशय की रिपोर्ट पर थाना गोपालपुर जिला सीहोर मे अपराध क्रमांक 17/20 धारा 420,34 भादवि 4/22 द बैनिंग आँफ अनरेगुलेटेड डिपाजिट स्कीम आर्डिनेंस 2019  कायम कर विवेचना मे लिया गया । आरोपीगण कायमी दिनांक से ही फरार थे ।
 दौरान विवेचना, आरोपीगणो की तलाश के लगातार प्रयास किये गये परन्तु आरोपीगण दस्तयाब नही हो सके ।  पुलिस अधीक्षक सीहोर एस एस चौहान ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर  समीर यादव एवं एसडीओपी प्रकाश मिश्रा के  मार्गदर्शन में निरीक्षक थाना प्रभारी उषा मरावी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपीगण की तलाश एवं पतारसी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए किए।
गठित टीम द्वारा आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर तैनात किए गए।
 इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 26 जून को आरोपीगण 1. अमरसिंह मीणा पिता मोतीलाल मीणा उम्र 46 साल निवासी गूलरपुरा थाना नसरुल्लागंज हाल जैल के पास नसरुल्लागंज  2. धर्मेन्द्र खाती पिता स्व.लखनलाल वर्मा उम्र 27 साल निवासी ग्राम सुनेड़ (टीकामोड) हाल चाणक्यपुरी सीहोर को गिरफ्तार करने मे  सफलता प्राप्त की  गई । 

उक्त कार्यवाही में  निरीक्षक थाना प्रभारी गोपालपुर उषा मरावी , उनि श्याम कुमार सूर्यवंशी, सउनि दिनेश सहगल,  आरक्षक दीपक सेन व सैनिक प्रभुलाल की सराहनीय भूमिका रही।
बतादें कि सीहोर जिले मे पब्लिक का करोड़ों रुपया चिटफंड कंपनियों मे फंसा है जिसकी शिकायतें पुलिस के पास हैं। फर्जी कंपनियों के दलालों ने ज्यादातर भोलेभाले ग्रामीणों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस सभी मामलों पर गहरी नज़र रखे हुए है।
Share To:

Post A Comment: