नई दिल्ली: भारत चीन सीमा के बीच चल रहे विवाद को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह समय एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होने का है। इसके साथ ही मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हे बयान देते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
पीएम मोदी को लिखे पत्र में पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जानी चाहिए। हम सरकार को आगाह करेंगे कि भ्रामक प्रचार कभी भी कूटनीति तथा मजबूत नेतृत्व का विकल्प नहीं हो सकता। पिछलग्गू सहयोगियों द्वारा प्रचारित झूठ के आडंबर से सच्चाई को नहीं दबाया जा सकता।
बता दें कि चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया था कि हमारी जमीन में कोई न घुसा है, न घुसा था। इस बयान को आधार बनाकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि पीएम ने चीन के आक्रामक रवैये के सामने देश की जमीन सरेंडर कर दी है।

Post A Comment: