प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ल, सुरेश सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
भोपाल, 05 जून 2020
एमपी मीडिया पाइंट 

ग्वालियर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बालेन्दु शुक्ल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री शुक्ल भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। श्री शुक्ल के अलावा समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे सेवानिवृत्त डीएसपी सुरेश सिंह ने भी आज कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्री कमलनाथ ने श्री शुक्ल एवं श्री सिंह के पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये श्री शुक्ल ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी और निरंकुश नीतियों के कारण मैंने भाजपा छोड़ी हैं, भाजपाई केवल अपने स्वार्थ की राजनीति करते है और इस कारण मैं बहुत ही आहत हुआ हूं। मेरे स्वभाव में राजनीति स्वार्थ से परे है। मैं पूरी निष्ठा के साथ कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का कार्य करूंगा और पार्टी जो भी दायित्व सौंपेगी उसका ईमानदारी से निर्वहन करूंगा।
इस अवसर पर श्री नाथ के निवास पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डाॅ. गोविंद सिंह, सज्जनसिंह वर्मा, पीसी शर्मा, विजय लक्ष्मी साधौ, लाखनसिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत, उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, अशोक सिंह, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा आदि उपस्थित थे।    

Share To:

Post A Comment: