अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर डंफर नाली में जा गिरा,

नफीस खान, इछावर/नादान 
एमपी मीडिया पॉइंट

सीहोर से नसरुल्लागंज की  और जा रहा था डंफर अनियंत्रित होकर रोड से नीचे जा घुसा,
 तालाब पठार के पास एक डंफर जो कि शुक्रवार  दोपहर करीब  3 बजे  इछावर से नसरुल्लागंज की ओर जा रहा था,रोड से नीचे जा उतरा। आसपास के  लोगों ने जाकर ड्राइवर और हेल्पर को जैसे-तेसे बाहर निकाला। फिलहाल हादसे में किसी प्रकार जान की हानि नहीं हुई है।
 मामूली चोटें आई हैं।
संकेतक नहीं होने के कारण सीहोर-कोसमी स्टेट हाईवे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और खासबात यह है कि हाइवे पर बेशुमार गड्ढे हो गए हैं जिसकी तरफ निर्माण एजेंसी का कोई ध्यान नहीं है। इसी वजह से भी आए दिन  हादसे होते रहते हैं।
Share To:

Post A Comment: