मंडी हुई एक बार फिर बन्द,
----------
मध्यप्रदेश के सीहोर जिला की आष्टा में  प्रशासन द्वारा अचानक लोडिंग(ट्रक) वाहनों को उपार्जित गेहूं के परिवहन के लिए अधिग्रहित करने व मंडी की सुचारू व्यवस्था में रुकावट आने से व्यापारी हुए आक्रोशित, 
 किया मंडी मे नीलाम  बन्द ।

दिनेश शर्मा, आष्टाएमपी मीडिया पाइंट 

समर्थन मूल्य पर गेहूं की जिस तरह से खरीदी हुई है और हजारों क्विंटल गेहूं  वेयरहाउसों पर बाहर खेतों में पड़ा खराब हो रहा है ।उसको सुरक्षित रखने के लिए अन्य जगहों पर परिवहन किया जा रहा है ।
ओर परिवहन की समुचित व्यवस्था का ठेका सीहोर की एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी को भारी-भरकम दर पर प्रति क्विंटल से दिया गया है ।किंतु प्रति क्विंटल भारी वसूली खाने वाले ट्रांसपोर्टर को जब गाड़ियां नहीं मिल पाने से प्रशासन, उक्त ठेकेदार के विरुद्ध कारवाही करने के बजाय अपने तरीके से वाहन अधिग्रहित करने में जुट गया है ।
ओर इस कारण वाहनों के अचानक अधिग्रहण होने से आष्टा मंडी की व्यवस्था सीधे सीधे प्रभावित हो गयी । 
नाराज व्यापारियों ने आज गुरुवार को अचानक चलती सुचारू मंडी का काम रोक कर किसानों के उपज की नीलामी बन्द कर दी । किन्तु स्थानीय प्रशासन के अनुरोध पर  व्यापारी संघ अध्यक्ष  द्वारा प्रशासन का सहयोग करते हुए यह निर्णय लिया कि  आज जो किसान मंडी में उपज लेकर आये है यह नीलाम करने के बाद कल से मंडी  नीलामी पूर्णतः  बंद रहेगी।
बतादें कि मंडी में उपज बेचने आये किसान भी अचानक मंडी बन्द होने से बहुत आक्रोशित नजर आए ।किसानों का कहना है कि यह निर्णय बहुत गलत है कोरोना  संक्रमण काल के चलते लॉक डाउन के कारण महीनों बाद अब मंडी सुचारू चालू हुई है ।अब किसानों को रुपयों की बहुत जरूरत है खरीफ फसल के बोवनी  का समय आ गया है ।ऐसे में मंडी को अचानक बन्द करने से सबसे ज्यादा परेशानी हमारी होगी ।प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना होगा।

Share To:

Post A Comment: