सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 
एकतरफ देश कोरोना संकट काल से गुजर रहा है और दूसरी तरफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। इस वक्त पुलिस की नाक मे दंभ है।
व्यवस्थाएँ संभालने का दायित्व और दूसरी तरफ माथे आ रहे अपराध।
ताजा मामला यह कि थाना श्यामपुर  अंतर्गत आने वाले ग्राम  कादराबाद के पास पार्वती नदी के किनारे कल दिनांक 03/06/2020 को   एक महिला का शव मिला  जिसकी उम्र लगभग 25- 30 वर्ष है जो  हरे रंग की कुर्ती तथा पीले रंग की सिलेक्स पहने हुए हैं कद लगभग पौने 5 फीट है रंग गोरा है चेहरा गोल है बड़े-बड़े काले बाल हैं दुबली पतली है  एवं उसी के पास एक लड़की का शव मिला जिसकी उम्र लगभग 5 -6 वर्ष है जो काली-नीली चौकड़ी की फ्रॉक पहने हुए है बच्ची का रंग गोरा है, दोनों ने  प्लास्टिक की चप्पले पहने हैं  जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है जिस किसी को भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त हो तो कृपया इन नंबरों पर सूचित करें :-
थाना प्रभारी श्यामपुर 
उनि भंवर सिंह भूरिया -मोबाइल नंबर 9516 0524 02 एवं एसडीओपी सीहोर श्री एसएन चौधरी मोबाइल न. 9340442250 तथा कंट्रोल रूम सीहोर 7049128382 

घटना महिला से संबंधित अपराध की है। उक्त संबध में किसी को कोई जानकारी  हो तो मानवता के आधार पर उपरोक्त नम्बरों पर बताने का कष्ट करें । ताकि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार की जा सके । सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा ।

(क्योंकि फोटो मर्मस्पर्शी है इसीलिए प्रकाशित नहीं किया जा रहा__संपादक)

Share To:

Post A Comment: