बुधनी, योगेश राजपूत 
एमपी मीडिया पाइंट 

 फोटोग्राफर एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर धंधा चौपट होने की वजह से रिलीफ फंड दिए जाने की मांग की है। एसडीएम को दिए  गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि महामारी के चलते मार्च महीने से ही हमारा व्यापार बंद हो गया है जिससे अब हमें दुकानों का किराया बिजली का बिल एवं कर्मचारियों की तनख्वाह देने में परेशानियां आ रही है सरकार को चाहिए कि हमारी दुकान और घर के बिजली के बिल माफ किए जाएं सरकारी विभागों में लंबित बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए व्यवसाय हेतु बैंकों से लिए गए लोन का ब्याज माफ किया जाए तथा किस्त आगे बढ़ाई जावेl ज्ञापन देने वालों में बाबू खत्री श्रीकांत मैरोल कमलेश पांचाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे
Share To:

Post A Comment: