अमानत मे ....!!

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

तालाबों के संरक्षण मे शासन ने करोड़ों रुपये खर्च किए लेकिन कोई नतीजा इसीलिए नहीं आ पाया कि शासन के ही कर्मचारी-अधिकारी इस मिली-भगत का नमूना बने रहे।
ताजा मामला है सीहोर जिले के इछावर स्थित विनायकपुरा तालाब का जिसे बेहद सुनियोजित तरीके से पिछले दिनों खाली किया जा रहा था। सजग ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत भी कराया लेकिन नतीजा इसीलिए नहीं निकल पाया क्योंकि क्षेत्र मे पदस्थ अधिकारी इस हथकंडे मे लिप्त थे।

सूत्रों के अनुसार इछावर निवासी एक कृषक अपनी कृषि भूमि पर अवैध रुप से पानी ले जाने के लिए जमीन के अंदर रिजि़ड पीवीसी पाइप गाड़ रहा था जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा संबधित विभाग व मीडियाकर्मियों को दी गई। मौके पर सभी पहुंचे लेकिन सबके-सब बंदरबाट का शिकार हो गए। न तो अवैध रुप से मशीन संचालक पर कोई कार्रवाई हो पाई और न ही कोई जब्ती, कृषक कौन था और पाइप लाइन कैसे गाड़ रहा था ? उसकी भी तफ्तीश को विभाग ने मुनासिब नहीं समझा। आखिर क्यों !! 
सूत्र बताते हैं कि मौजूद व्यक्तियों का स्पाट पर ही फैसला कर केस को रफादफा कर दिया गया लेकिन हकीकत एमपी मीडिया पाइंट से नहीं छिप पाई और नतीजतन मय साक्ष्य के पूरी खबर आपके सामने है।
बतादें कि संबंधित कृषक इछावर का कृषि कारोबार से जुड़ा व्यक्ति है।
Share To:

Post A Comment: