कोरोना से एक दिन में मरने वालों की संख्या में आश्चर्यजनक वृद्धि
नई दिल्ली एमपी मीडिया पॉइंट
कोरोना के कहर का विस्फोट अब सामने आने लगा है। संक्रमित मरीजों की संख्या जहाँ दस हजार प्रतिदिन से ऊपर चल रही है वहीं बीते दिन मृत्यु के आंकड़े ने एक दम छलांग लगाकर चिंता के बादलों का रंग स्याह कर दिया है। मृत्यु के आंकड़ा दो हजार से ज्यादा है। जो एक दिन में होने वाली मौत की सर्वाधिक संख्या है।
कुल संक्रमित केस की संख्या 31 मई को जहाँ एक लाख नब्बे हजार के लगभग थी वहीं कोरोना से मरने वालों का आंकडा 31 मई को 5408 था। लेकिन बीते सोलह दिनों में कोविड-19 ने अपने पाँव देश में तेजी से पसारे हैं। मरने वालों का जो आंकड़ा दो सौ से तीन सौ के बीच प्रतिदिन के हिसाब से सामने आ रहा था। जो 11 जून को 394 और 15 जून को सर्वाधिक 395 पर पहुंचा।
16 जून को इस आंकड़े ने 2006 के उच्चतम शिखर को छूते हुए अपनी डरावनी तस्वीर दिखाई है। हालांकि इस दिन कुल संक्रमित मरीज की संख्या तीन लाख पचास हजार को पार गई है। मोटे तौर पर केवल सोलह दिन में मरीजों की संख्या लगभग दो गुने के निकट पहुँच गई है। साथ ही मरने वालों की संख्या दोगुने को पार कर गई है। आंकड़े worldometer से साभार। जबकि 16 जून के आंकड़े फाइनल आना बाकी हैं।

Post A Comment: