सीहोर जिले के इछावर में एक किसान अपनी जमीन को लेकर इछावर थाने के चक्कर काट रहा है।
लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की मदद न मिलने पर वह तहसील मे अपनी फरियाद लेकर पहुंचा।लेकिन तहसील में भी किसान की फरियाद को नही सुनी जा रही हैं।
यह है पूरा मामला
इछावर कृषक एवं मोगराराम निवासी प्रहलादसिंह पिता नाथूराम खातीअपनी जमीन के भूखंड को रजिस्ट्री एग्रीमेंट के माध्यम से बेची थी। उक्त खरीददार लोगों को किसान प्रहलादसिंह से रजिस्ट्री एवं एग्रीमेंट के माध्यम से उक्त जमीन खरीदी थी।
उस पर किसान द्वारा लिखा पढ़ी की गई थी कि भवन निर्माण करने से पहले डायवर्सन करवाकर ही भवन निर्माण करें अन्यथा यह जिम्मेदारी आपकी रहेगी।
लेकिन उक्त लोगों ने जमीन पर बिना डायवर्शन के भवन निर्माण करवा लिए हैं।
किसान प्रहलादसिंह का कहना है कि लोगों ने मिलकर मुझे भूमाफिया बना दिया है। इस बात को लेकर किसान का कहना है कि इस पूरे मामले पर जांच की जाय इस को लेकर पीड़ित किसान लगातार थाने और तहसील के चक्कर काट रहा है लेकिन एक भी अधिकारी किसान की समस्या का निराकरण नहीं कर पा रहै है। पीड़ित किसान का कहना है किकि मैने इस बात को कई बार पत्र के माध्य्म से भी बताई लेकिन कोई भी किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं की गई। किसान का कहना है कि अतिक्रमणकारी मेरी शिकायत कर खूद की करतूतों पर पर्दा डाल रहे हैं। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर संबंधित विभाग भी मौन हैं।

Post A Comment: