इछावर मे मिला चौथा कोरोना पाजीटिव
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

इछावर मे एक सप्ताह के अंदर चौथा कोरोना पाजीटिव पाया गया है। जिस युवती के परिवार के सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे उन्हीं मे से एक रिपोर्ट आज इछावर अस्पताल को प्राप्त हुई। 
जानकारी देते हुए बीएमओ डा बीबी शर्मा ने बताया कि स्थानीय कुम्हार मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है जो कि पूर्व संक्रमित युवती का पिता है। एक ही परिवार मे अब पिता और पुत्री संक्रमित हैं। अन्य परिजनों की जांच रिपोर्ट आना शेष है।
बतादें कि पूरे लाकडाउन के दौरान समूचे इछावर तहसील  मे एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया था। लेकिन अब तहसील मुख्यालय इछावर मे चौथा व्यक्ति कोरोना पाजीटिव पाया गया है। खासबात यह है कि चारों ही संक्रमित मुख्य बाजार के नजदीक निवासरत हैं।
Share To:

Post A Comment: