नकली नोट सप्लायर आरोपियों  को किया गिरफ्तार

सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ दिनांक 01.07.20 को फरियादी धर्मेन्द्र पिता चम्पालाल वर्मा
निवासी हर्राजखेङी थाना आष्टा जिला सीहोर द्वारा थाना आष्टा में उपस्थित
आकर बताया गया कि उसने चार साल पहले गाँव लसूङिया पार के सुरेन्द्र सैंधव
को अंकसूची पर लोन करवाने के लिए 8000 रु. नगदी एवं 10वीं व 12वीं की
अंकसूचियाँ दी थी। सुरेन्द्र ने 10 दिन में लोन दिलवाने की बात कही थी।
जो लोन नही मिलने के बाद से वह सुरेन्द्र से अपने 8000 रु. माँग रहा था
परन्तु सुरेन्द्र रुपये देने में आना-कानी कर रहा था। बार-बार माँग करने
पर दिनांक 30.06.20 को आरोपी सुरेन्द्र सैंधव ने फरियादी धर्मेन्द्र
वर्मा को कहा कि वह आज शाम को पैसे दे देगा। दिनाँक 30.06.20 को शाम करीब
4.30 बजे सुरेन्द्र सैंधव ने उसके साथी राहुल पिता हिन्दूसिंह राजपूत
निवासी लंगापुरा के माध्यम से 50-50 रु. के कुल 100 नोट की एक गड्डी 5000
रु. उसको दिये थे। उक्त रुपयों को लेकर जब वह मार्केट में सामान लेने गया
तो दुकानदार ने नकली होना बताया। तब उसे यह पता चला कि आरोपी सुरेन्द्र
एवं राहुल द्वारा उसे 5000 रु. के नकली नोट थमा दिये गये है। उक्त घटना
की जानकारी फरियादी द्वारा थाने पर दिये जाने पर दिनांक 01.07.20 को
अप.क्र. 435/20 धारा 489ए,बी भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया । घटना
की जानकारी वरिष्ट अधिकारियों को दी गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सीहोर एस.एस.चौहान ने
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये अति.पुअ सीहोर समीर यादव
एवं एसडीओपी आष्टा श्री मोहन सारवान के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी
आष्टा सिध्दार्थ प्रियदर्शन को तत्काल मामले का पर्दाफाश करने हेतु
निर्देशित किया गया । थाना आष्टा पुलिस निरिक्षक सिध्दार्थ प्रियदर्शन ,
उनि. रामबाबू राठौर, पीएसआई. निकितासिंह, सउनि. शिवलालवर्मा, प्रधान आरक्षक
आत्माराम, हुल्लास, चन्द्रशेखर, दिनेश,
धीरज,चेतन के द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयो को मार्गदर्शन
अनुसार सर्व प्रथम आरोपी राहुल पिता हिन्दुसिह राजपूत के घर नि. लंगापुरा
आष्टा दबिश दी जाकर दिनांक 02.07.20 को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने
उक्त 5000रु. नकली रूपये आरोपी सुरेन्द्र सैंधव नि. लसुडिया पार के
द्वारा फरियादी के पास भिजवाये जाना बताया तथा स्वयं के पास भी 50-50 रु.
के 4 नकली नोट रखे होना बताये जो आरोपी राहुल से जप्त किये गये तथा आरोपी
को गिरफ्तार किया गया । बाद मामले के मुख्य आरोपी सुरेन्द्र सैंधव को
लसूङिया पार से गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने उक्त
नकली नोट कजलास के पंकज बामनिया के माध्यम से देवास के हितेन्द्र उर्फ
बबलू गुर्जर से लेना तथा राहुल व राजेन्द्र सैंधव के माध्यम से मार्केट
में सप्लाय करना एवं 50-50 रु. के 100 नोट कुल 5000 रु. नकली नोट राहुल
के माध्यम से फरियादी को देना बताया तथा स्वयं के घर से 50-50 रु. के 140
नोट कुल 7000 रु. नकली बरामद कराए। बाद आरोपी सुरेन्द्र के साथी
राजेन्द्र पिता चौनसिंह निवासी लसूङिया पार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से
50-50 के 4 नोट कुल 200 रु. नकली जप्त किये गये। आरोपी सुरेन्द्र द्वारा
उक्त नकली नोट कजलास निवासी पंकज बामनिया के माध्यम से प्राप्त किये जाना
बताया गया था अतः ग्राम कजलास पहुचकर आरोपी पंकज पिता गोवर्धनलाल बामनिया
को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50-50 रु. के 12 नोट कुल 600 रु. नकली नोट
जप्त किये गये। आरोपी पंकज ने बताया कि उसकी दोस्ती विगत दो साल से कुलजा
बिहार कालोनी देवास के बबलू उर्फ हितेन्द्र पिता मानसिंह गुर्जर से है जो
पूर्व में साथ में आइसर कंपनी में काम करता था । बबलू अपने सिस्टम से
नकली नोट कलर प्रिंटर के माध्यम से निकालते थे जो पंकज सप्लाय करता था ।
कम कीमत के नोट इसलिए छापे जा रहे थे ताकि बाजार में छोटे नोटों को आसानी
से चलाए जा सके। पंकज कंप्यूटर के बारे में अच्छी जानकारी है जो कंप्यूटर
का एक्सपर्ट है । नकली नोटो का कारोवार पिछले दो माह से ही प्रारंभ किया
था । उक्त जानकारी के आधार पर मामले के मुख्य आरोपी बबलू उर्फ हितेन्द्र
पिता मानसिंह निवासी देवास को उसके घर से गिरफ्तार कर नकली करंसी छापने
हेतु उपयोग किये जाने वाले कंप्यूटर सिस्टम मोनीटर -1, सीपीयू -1,
प्रिंटर -1, ब्लेंक कागज एवं अन्य सामग्री एवं 50-50रु. के 4 नोट जप्त
किये गये है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है इस प्रकार मामले में शामिल
कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनसे ओर भी पूछताछ की जा रही है ।
--------------------------
अवैध शराब जप्त:-

अवैध रूप से शराब रखे पाये जाने पर थाना जावर पुलिस ने मानाखेडी निवासी
लाखन सिंह पिता रामसिंह पटेल के कब्जे से 20 क्वाटर, बाजखेडी निवासी
सुरेन्द्र सिंह पिता सजन सिंह सैंधव के कब्जे से 40 क्वाटर देशी शराब एंव
कोतवाली पुलिस ने बमुलिया निवासी लालसिंह पिता देवीसिंह ठाकुर के कब्जे
से 10 बाटल बियर जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की है।
----------------
03 जुआरी गिरफ्तार 

थाना कोतवाली पुलिस ने कल्लू कुशवाह का बगीचा इंदौर नाका सीहोर से अवैध
रूप से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पर इंदौर नाका सीहोर
निवासी विजय पिता तानसिंह, सुरेन्द्र पिता शक्ति सिंह, दिनेश पिता चंदर
सिंह एवं मुकेश पिता राजाराम को गिरफतार कर इनके कब्जे से 2030/- नगदी,
जावर पुलिस ने नीम के पेड के पास पारदीपुरा डोडी से मूंदीखेडी निवासी
बनीस, रविन्द्र, बनेसिंह एवं सिवनीराज को गिरफतार कर इनके कब्जे से 430/-
नगदी एवं ताश पत्ते जप्त कर जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही की है।
--------------
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार:-

रेहटी पुलिस ने अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर तलवार लेकर घुमते पाये
जाने पर दाहोद गोहरगंज जिला रायसेन निवासी शोनूपाल पिता गंगाराम पाल उम्र
30 साल को गिरफतार कर आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की है।
-----------------
हत्या का मामला दर्ज:-

थाना नसरूल्लागंज अंतर्गत् ग्राम बडोदिया निवासी 27 वर्षीय संगीता बाई
पत्नि पवन मेहरा पर उसके पति पवन मेहरा द्वारा गत 29 मई की दोपहर को
केरोसीन डालकर आग लगा दी, जलने से संगीता बाई की उपचार के दौरान मृत्यु
हो गई । मर्ग जांचोपरान्त नसरूल्लागंज पुलिस द्वारा भादवि. की धारा 302
के तहत् पति पवन पिता रामभरोस मेहरा निवासी बड़ेदिया के विरूद्ध मामला
कायम दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।
------------------

सडक हादसे में 01 की मौत 01 घायल एवं अन्य मामलो में 08 घायल

थाना पार्वती अंतर्गत् टोल टैक्स के आगे पटारिया गोयल में ट्रक क्रमांक
आरजे-20-जीए-5006 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये,
गाडराखेडी निवासी राजकुमार पिता भूरालाल उम्र 23 साल की मोटर सायकल में
टक्कर मार दी । परिणाम स्वरूप देवराज पिता कमलसिंह उम्र 18 साल निवासी
अरनिया कलां जिला शाजापुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई एवं राजकुमार को
चोटे आई ।
थाना आष्टा अंतर्गत् मुगली रोड नदी के पास आष्टा में मोटर सायकल
क्रमांक एमपी-37-एमयू-0449 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते
हुये, कासमपुरा निवासी देवकरण पिता जगन्नाथ मालवीय की मोटर सायकल में
एमपी-37-एमएल-2795 में टक्कर मार दी । परिणाम स्वरूप देवकरण को चोटे आई ।
थाना आष्टा अंतर्गत् इंदौर रोड बेदाखेडी के पास पिक-अप वाहन क्रमांक
एमपी-04-जीबी-2414 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये,
बैलगाडी में टक्कर मार दी । परिणाम स्वरूप अंकित व अभिषेक को चोटे आई ।
थाना इछावर अंतर्गत् मेन रोड ब्रिजिशनगर में मारूती कार क्रमांक
एमपी-09-बीए-5693 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये,
ब्रिजिश नगर इछावर निवासी सतीष पिता भागीरथ नागर की मोटर सायकल में
एमपी-37-एमजे-5762 में टक्कर मार दी । परिणाम स्वरूप भागीरथ नागर को चोटे
आई ।
थाना इछावर अंतर्गत् इछावर नादान रोड लसुडिया कागार जोड के पास हिरो
होण्डा मोटर सायकल के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये,
शास्त्री कॉलोनी सीहोर निवासी विकास पिता राजकिशोर मालवीय की मोटर सायकल
में टक्कर मार दी । परिणाम राजकिशोर व उसकी पत्नि दीपाली को चोटे आई ।
थाना इछावर अंतर्गत ड्रीम होटल के सामने मेन रोड इछावर में मोटर सायकल
क्रमांक एमपी-37-एमए-5370 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते
हुये, दिवडिया निवासी चंदर सिंह तेजपाल की मोटर सायकल में टक्कर मार दी ।
परिणाम चंदर सिंह व पुत्री नेहा को चोटे आई ।
-------------------
अलग-अलग कारणों से 04 की मौत:-

थाना आष्टा अंतर्गत् अमलाहा निवासी 15 वर्षीय घनश्याम पिता गोलू मालवीय
की पानी में डुबने से मृत्यु हो गई । सूचना पर आष्टा पुलिस ने मर्ग कायम
कर जॉच शुरू कर दी ।
​ थाना सिद्विकगंज अंतर्गत् बडलिया बरामद निवासी 22 वर्षीय वीरेन्द्र
पिता कुमेर सिंह सैंधव द्वारा अज्ञात कारणों के चलते फॉसी लगाने से
मृत्यु हो गई । सूचना पर सिद्विकगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जॉच शुरू कर
दी।
​ थाना नसरूल्लागंज अंतर्गत् सिंगपुर निवासी 75 वर्षीय रतन सिंह पिता
माका बारेला की अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई । सूचना पर नसरूल्लागंज
पुलिस ने मर्ग कायम कर जॉच शुरू कर दी।
थाना सिद्विकगंज अंतर्गत् खामखेडा जत्रा निवासी 24 वर्षीय सुनिता पत्नि
रविन्द्र मालवीय को आग से जलने से उपचार हेतु तृप्ती अस्पताल भोपाल उपचार
हेतु भर्ती कराया गया था । जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई । सूचना पर
सिद्विकगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर जॉच शुरू कर दी।
Share To:

Post A Comment: