नाबालिग चोर का कमाल,98 हजार रुपये से भरा बैग लेकर रफूचक्कर

सीहोर/आष्टा
एमपी मीडिया पाइंट 

आज दिनदहाड़े एक नाबालिग  बच्चे ने अपने हाथ का कमाल दिखाते हुए एक महिला से ₹98000 से भरा बैग चुरा कर भाग गया। वही यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । इस पूरी घटना को एक नाबालिग लड़के ने दिया अंजाम,महिला बर्तन की दुकान से सामान खरीदने आई थी ।बर्तन खरीदने से पूर्व महिला बैंक से रुपये निकाल कर आई थी। तभी वही बैंक से पीछा करते हुवे एक नाबालिग़ लड़का व उसके साथ निले शर्ट में चल रहे लड़के ने भी दिया घटना को अंजाम सीसी टीवी कैमरे में लड़के के झोला लेकर भागते आई तस्वीरे। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही आष्टा टीआई व एसडीओपी मोहन सारवान सहित पूरी हरकत में आई वही सी सी टीवी फुटेज के आधार पर इस नाबालिग चोर की तलाश में जुटी पुलिस पूरी घटना नगर के हृदय स्थल  बुधवारा मार्ग स्थित राम मंदिर के पास की है।
Share To:

Post A Comment: