वार्डो का हुआ आरक्षण, कांग्रेस की तरफ से आपत्ति 

दिनेश शर्मा,आष्टा
एमपी मीडिया पाइंट 

 मध्यप्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में आरक्षण की प्रक्रिया सीहोर कलेक्ट्रेट कार्यालय में  संपन्न हुई इस कार्यवाही में नगर पालिका परिषद आष्टा के सभी 18 वार्डो की आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न हुई ।
इस कार्यवाही के दौरान आष्टा शहर  कांग्रेस अध्यक्ष इदरीस मंसूरी ने आरक्षण प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई ।

नगरीय निकाय के होने वाले परिषद के चुनावों में शहर के सभी 18 वार्डो का आरक्षण  जिला कलेक्ट्रेड कार्यालय में सम्पन्न हुआ । सम्पन्न हुई इस कार्यवाही पर आपत्ति दर्ज कराते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष इदरीस मंसूरी ने कहा  कि जो वार्ड पूर्व में महिला वर्ग के लिए आरक्षित थे उन्हें पुनः महिला वर्ग हेतु आरक्षित कर दिया गया जैसे  वार्ड क्रमांक 2  वार्ड क्रमांक 4  एवं वार्ड क्रमांक 11  जो पूर्व में  महिला वर्ग हेतु आरक्षित  और इस बार पुनः महिला वर्ग हेतु आरक्षित कर दिया गया एवं आष्टा नगर निकाय के कुछ वार्ड जो पूर्व में अनारक्षित मुक्त थे {सामान्य}  उन वार्डो को पुनःअनारक्षित कर दिया गया यह वार्ड 10 और 13 है इस संबंध में जिला कलेक्टर कार्यालय की  आवक जावक शाखा में  आपत्ती संबंधित आवेदन  प्रस्तुत किया । और आपत्ति दर्ज करवाई।

आपत्ति 



Share To:

Post A Comment: