दो दिवसीय रविवार ओर सोमवार को  रहेगा पूरा लॉक डाउन ।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अनुविभागीय अधिकारी ब्रजेश सक्सेना ने लिया निर्णय।

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

मध्यप्रदेश शासन के दिशा निर्देशो के अनुसरण मे लिया निर्णय ।

कोरोना संक्रमित लोगो की बड़ रही है संख्या को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार एसडीएम ब्रजेश सक्सेना ने अनुभाग इछावर की राजस्व सीमा मे आगामी रविवार और सोमवार को पूर्णतः लाकडाउन का आदेश जारी किया है
 रात्रि कालीन कर्फ्यू पहले से ही होने के कारण शानिवार रात्रि 8 बजे से ही लॉक डाउन प्रभावशील हो जावेगा । जो कि 28 जुलाई 2020 मंगलवार सुबह 5 बजे तक प्रभावशील रहेगा ।
लॉकडाउन अवधि में आवश्यक सेवाएं , जैसे मेडिकल, दुकाने, अस्पताल, पेट्रोल पंप, पैथोलॉजी,गेस के रिटेल आउटलेट,  एटीएम, इस आदेश से मुक्त रहेंगे ।
दूध डेरिया, सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ओर शाम 5 बजे से 7 बजे तक ही खुलेगी ।
Share To:

Post A Comment: