स्वास्थ विभाग व पूरे प्रशासन द्वारा हर सम्भव प्रयास व समझाईस के बाद भी आम शहर वासी कोरोना को लेकर इतना लापरवाह हो गया है कि अपनी जान की परवाह न करते हुए अपनी सुरक्षा को डर किनारे करते हुए आये दिन बड़े कार्यक्रमो में शामिल हो रहा है , वही कार्यक्रम जे आयोजक भी शासन की गाइड लाइन को भुला जर पूरी तरह से अपनी मनमानी कर रहे है ।इसकी बानगी बिचले दिनों शहर ने हुए मांगलिक कार्यकर्म रहे है, शहर की धर्मशालाएं , शादी गार्डन में हुई लापरवाहियां साफ रूप से देखी गयी ।।इतना ही नही राजनीतिक कार्यक्रम भी इस तरह की लापरवाहियों से अछूते नही रहे है ।
यह कोरोना बम भी इस परिवार में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से ही फूटा है ।
आष्टा/दिनेश शर्मा
एमपी मीडिया पाइंट
आज आष्टा के अलीपुर क्षेत्र में उस समय खलबली मच गई जब एक ही परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई ।
दअरसल आष्टा के अलीपुर छेत्र का एक परिवार आष्टा से बाहर अन्य जिले में एक कार्यक्रम में गया था जो कोरोना संक्रिमत मरीज के संपर्क में आ गया जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त परिवार के 9 सदस्यों के सेम्पल लिये गए थे ।
वही आज इस परिवार के 9 सदस्यों में से 5 सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव और 4 कि रिपोर्ट नेगेटिव आई ।
एक ही परिवार के 5 सदस्यों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ,प्रशासन अलर्ट हुआ और सीहोर CMHO सुधीर डेहरिया, आष्टा BMO प्रवीण गुप्ता अलीपुर छेत्र पहुंचे ओर उक्त एरिये का निरीक्षण कर कोरोना संक्रिमत मरीजो को कोविड़ केयर सेंटर सीहोर पहुचाया और परिवार के बाकी सदस्यों को क्वारीटाइन सेंटर पहुचाया गया ।
वही पूरे एरिये को कंटेमेंट जॉन घोषित कर बेरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए ।
-------------
सीहोर SP पहुंचे आष्टा,घटना स्थल का लिया जायजा
महिला का 1 लाख रुपये से भरा बैग चुरा कर भागा था नाबालिग बालक
आष्टा, एमपी मीडिया पाइंट
बुधवार को नगर के व्यस्तम मार्ग बुधवारा पर राम मंदिर के सामने नाबालिग बालक ने अपने हाथ का कमाल दिखाते हुए 1 लाख रुपये से भरा बैग चुराकर रफूचक्कर हो गया था वही यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी ।लिहाजा आष्टा पुलिस के लिये इस नाबालिग शातिर बालक को पकड़ना एक चुनौती है इस लिहाज से सीहोर पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आज आष्टा आमद दी और आष्टा थाना प्रभारी सिद्धार्थ प्रियदर्शन, एसडीओपी मोहन सारवान के साथ घटना स्थल बुधवार पहुंचे और उक्त दुकान ओर एरिये का जायजा लेकर पत्रकारों से चर्चा कर टीआई और sdop को उचित दिशा निर्देश दिए।
उसके बाद पुलिस अधीक्षक एसएस चौहान कोपरेटिव्ह बैंक पँहुचे और सीसीटीवी फुटेज देखी वही जल्द ही उक्त चोर को पकड़ने की बात कही ।


Post A Comment: