एक ही परिवार की तीन अबोध बालिकाओं की कुएं में डूबने से मौत
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
सीहोर जिले के इछावर तहसील अंतर्गत ग्राम सोहनखेड़ा में तीन अबोध बालिकाओं की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बालिकाओं के कुएं मे डूबने का कारण फिलहाल अज्ञात है। घटना तहसील मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर की है।
तीन बच्चियों मे दो सगी बहिन व एक चचेरी बहिन है।मामला खेत पर बने मकान के नजदीक का है,जहां कच्चा कुआं खुदा हुआ था।
मौत के बाद परिवार व गांव मे मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. जानकारी के मुताबिक,राधिका,रानीका, लक्ष्मी,तीनो बच्चीयां एक ही परिवार की हैं। और परिवार सहित खेत पर रहते थे। तभी शनिवार को बच्चियों के माता पिता खेत मे काम करने चले गए। इसी दौरान बालिकाएं घर के पास के कुएं में तीनो डूब गई। लेकिन मामला अब तक समझ में नही आया है, कि तीनों एकसाथ कैसे डूबी!!
वहीं बालिकाओं के माता-पिता परिजन खेत से आए तो देखा बच्चियां घर पर नहीं थी लेकिन सोचा कि गांव में गई होंगी तो उन्होंने ढूंढने का प्रयास नहीं किया। तभी रविवार की सुबह तीनों का शव कुएं मे तैरता दिखाई दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही बिलकिसगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. वहीं तीनों अबोध बालिकाओं की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है.
बता दें कि
मृतक तीनों बालिकाएं आदिवासी परिवार से हैं।
रानिका पिता आत्मराम-7 वर्ष ,राधिका पिता आत्मराम- 9 वर्ष
लक्ष्मी पिता माधोसिंह- 7 वर्ष
आत्मराम माधोसिंह दोनों सगे भाई सगे भाई है, पूरे गांव मे मातम छाया हुआ है।

Post A Comment: