Home
Unlabelled
बुधनी: भारी तादाद मे होशंगाबाद से मवेशियों को छोड़ा जा बुधनी की ओर.... कई मर्तबा सड़कों पर लग जाता है जाम
योगेश राजपूत, बुधनी
एमपी मीडिया पाइंट
पड़ोसी जिला होशंगाबाद से हजारों की संख्या में पालतू एवं आवारा मवेशी बुधनी लाकर छोड़े जाते हैं जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही हैl उल्लेखनीय है कि नर्मदा पुरम संभाग के होशंगाबाद, इटारसी सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गायों को इकट्ठा कर राष्ट्रीय राजमार्ग से बुधनी की ओर ले जाया जाता है कई बार तो सड़क पर इनकी तादाद इतनी अधिक होती है कि हाईवे पर कई कई घंटे का जाम लग जाता है जब इन मवेशियों के समूह नर्मदा ब्रिज पर इकट्ठे आ जाते हैं तो यातायात बाधित हो जाता है लेकिन बावजूद इसके जिम्मेदार निगाहें फेर लेते हैं और तो और वहां से पालतू जानवरों को भी लाकर बुधनी के जंगलों में छोड़ दिया जाता है बुधनी के मिड घाट पर हजारों मवेशी रात के समय सड़क पर बैठ जाते हैं वहीं सैकड़ों जानवर दुर्घटना में चोटिल होकर मारे जाते हैं बावजूद इसके होशंगाबाद से लाकर छोड़े जाने वाले मवेशियों को रोका नहीं जा रहा हैl मामले में राजनीतिक दबाव से भी इनकार नहीं किया जा सकताl
Back To Top
Post A Comment: