दो ट्रांसफार्मर जलने से ग्राम के दो मोहल्लों में ब्लैक आउट
ग्रामीणों ने कई बार माँग भी की है कि कुम्हार मोहल्ले में जहां 25 एचपी का ट्रांसफार्मर है वहाँ पर 63 एचपी का ट्रांसफार्मर रख दिया जाए तो हर बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है वहीं ग्रामीणों का कहना यह भी है कि उक्त जले हुवे ट्रांसफार्मर अगर विधुत मंडल जल्द ही नहीं बदल पाता है तो बस स्टेंड स्थित रखा ट्रांसफार्मर भी जल्द ही स्वाहा हो सकता है क्योंकि कुम्हार मोहल्ले में लगें ट्रांसफार्मर से लो वोल्टेज से परेशान लोगो ने बस स्टैंड स्थित ट्रांसफार्मर पर लोड डाल दिया है जिससे यह भी अब जलने की कगार पर पहुँच चुका है।ओर विद्युत विभाग भाऊँखेड़ी गहरी नींद के आगोश में सो रहा है।
ग्रामीण परेशान हैं।
राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ीएमपी मीडिया पाइंट
इच्छावर ब्लाक के गाँव भाऊँखेड़ी में पिछले एक सप्ताह पूर्व दो ट्रांसफार्मर जल गए थे जिसकी सूचना ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को दी, विभाग के कर्मचारियों ने इन जले हुए ट्रांसफार्मर मे से एक ट्रांसफार्मर को तो उतार लिया है वही कुम्हार मोहल्ले में हनुमान मन्दिर के पास स्थित ट्रांसफार्मर को नहीं उतारा गया, उक्त ट्रांसफार्मर से फ़िलाल लो वोल्टेज पर सप्लाई चालू है जिससे कभी भी घरों में लगे बिजली के उपकरणों को जलने के खतरा बना हुआ हैं ।ग्रामीणों ने कई बार माँग भी की है कि कुम्हार मोहल्ले में जहां 25 एचपी का ट्रांसफार्मर है वहाँ पर 63 एचपी का ट्रांसफार्मर रख दिया जाए तो हर बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है वहीं ग्रामीणों का कहना यह भी है कि उक्त जले हुवे ट्रांसफार्मर अगर विधुत मंडल जल्द ही नहीं बदल पाता है तो बस स्टेंड स्थित रखा ट्रांसफार्मर भी जल्द ही स्वाहा हो सकता है क्योंकि कुम्हार मोहल्ले में लगें ट्रांसफार्मर से लो वोल्टेज से परेशान लोगो ने बस स्टैंड स्थित ट्रांसफार्मर पर लोड डाल दिया है जिससे यह भी अब जलने की कगार पर पहुँच चुका है।ओर विद्युत विभाग भाऊँखेड़ी गहरी नींद के आगोश में सो रहा है।
ग्रामीण परेशान हैं।


Post A Comment: