रिटायर्ड अफसरों का 500 करोड़ से ज्यादा का निवेश
भोपाल: सूत्रों के अनुसार फेथ कंपनी में प्रदेश के रिटायर्ड अधिकारियों का 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश की जानकारी भी मिली है. एक करोड़ से ज्यादा की नकदी और 100 से ज्यादा संपत्ति की जानकारी जुटाई है. एक रिटायर्ड आईपीएस अफसर नेवी करोड़ों का निवेश कंपनी में किया है. इसके अलावा कांग्रेस का आरोप है कि मंत्री अरविंद भदौरिया ने भी राघवेंद्र की कंपनी में करोड़ों का निवेश किया है.
साथ ही कांग्रेस ने कई राजनेताओं और आईएएस आईपीएस अफसरों के द्वारा भी निवेश करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान बनाया
बिल्डर राघवेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल के रातीबड़ में बेटे के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के न्यूजीलैंड की तर्ज पर दो क्रिकेट मैदान बनाए हैं. स्टेडियम में टी 20 टूर्नामेंट का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी जहीर खान ने उद्धघाटन किया था. जबकि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने एक मैच खेला था. तोमर रिटायर्ड आईजी के बेटे हैं.
व्यापम से कनेक्शन
राघवेंद्र सिंह तोमर का व्यापम से कनेक्शन भी सामने आया है. फेथ पर प्रीपीजी परीक्षा में कांग्रेस ने आरोप लगाए थे कि उनकी मंडीदीप स्थित फैक्ट्री में कई परीक्षार्थियों को प्रीपीजी जी की परीक्षा पास कराई गई थी. इस मामले में उन्हें गवाह बनाया गया था. इसके अलावा व्यापम घोटाले की वन रक्षक भर्ती परीक्षा में भी उन्हें सरकारी गवाह बनाया गया था.

Post A Comment: