नवागत टीआई उषा मरावी ने कहा- अब असामाजिक तत्वों की खेर नहीं। 
इछावर थाने के इतिहास की पहली महिला  टीआई...

.इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

महिनों से टीआई विहीन चल रहे सीहोर जिले के इछावर मे आखिरकार टीआई का पदार्पण हो ही गया। नवागंत टीआई उषा मरावी ने बताया कि अबतक जो इछावर मे चला वह अब नहीं चलेगा, असामाजिक तत्वों की अब खेर नहीं है।
बतादें कि वह गोपालपुर से स्थानांतरित होकर इछावर पहुंची हैं। और इछावर थाने के इतिहास की प्रथम महिला टीआई हैं।

इछावर थाना की कमान नवागत टीआई उषा मरावी ने सम्भाल ली है। बता दें कि उषा मरावी सीहोर जिले के गोपालपुर से स्थानांतरित होकर इछावर थाना पहुंची हैं। बताया जाता है कि तेजतर्रार छवि व अपराध पर नियंत्रण के लिए उषा मरावी के महकमे में खासा नाम है। वहीं दूसरी बात बता दें कि इछावर थाने में पिछले 3 माह से थाना क्षेत्र की स्थितियां बिगड़ी हुई थीं। क्योंकि पिछले 3 माह से यहां पर कोई टीआई नहीं थे।वहीं स्टाफ की भी कमी नजर आ रही है।
 पूर्व में इछावर थाना टीआई अरविन्द कुमरे और उनके बाद डीएसपी मनीष राज के हाथ में कमान थी तब तक थाना क्षेत्र में स्थितियां ठीक थी ,लेकिन पिछले 3 महीने से इछावर थाने की कमान एसआई राजेंद्र व्यास संभाल रहे थे लेकिन उनसे इछावर क्षेत्र की स्थितियां संभल नहीं पा रही थी।
इसी के कारण अब तक शराब  माफिया,जुआरियों ,सटोरियों,अवैध धंधों मे लिप्त लोगों के हौसले बुलंद थे। शाम होते ही इछावर नगर अवैध गतिविधियों का अड्डा बन जाता था।
मनचले, बिगड़ेल,नशेलची बस स्टैंड पर ग़दर मचाते थे। इसके पीछे कारण यह था कि पुलिस की कोई गश्त भी नहीं हो रही थी। वहीं दूसरी ओर इछावर में बनाए गए कंटेंटमेंट क्षेत्र में भी लोग खुलेआम घूम रहे थे।
लेकिन आज पदभार ग्रहण कर टीआई उषा मरावी ने बताया की उनकी प्राथमिकता इछावर थाना क्षेत्र  में शांति व्यवस्था बनाए रखने की है। गलत गतिविधियों मे शामिल लोगो पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी,
 साथ ही स्टॉफ को भी इछावर मे रहने की हिदायत दी। शुक्रवार को उन्होंने इछावर नगर की यातायात व्यवस्था को देखा। जिसमें सुधार किए जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा- उच्चाधिकारी द्वारा भी असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उषा मरावी इछावर के पूर्व गोपालपुर,विदिशा,देवास आदि अन्य जगह पर पदस्थ रही हैं।
Share To:

Post A Comment: