आज 5 की रिपोर्ट आई पॉजीटिव,
वर्तमान में कुल पॉजीटिव एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 122
सीहोर 04 अगस्त,2020
एमपी मीडिया पाइंट
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार आज 5 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें सीहोर के बद्रीमहल से 1, इछावर के वार्ड नंबर 11 से 2 व्यक्ति तथा वार्ड नंबर 5 से 1 व्यक्ति शामिल है। श्यामपुर विकासखंड अन्तर्गत ग्राम चंदेरी से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिले में वर्तमान में पॉजीटिव /एक्टिव व्यक्तियों की संख्या 122 है। आज 16 व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज भी किया गया है। डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों में इछावर ब्लाक से 3, अहमदुपर से 2, सीहोर शहरी क्षेत्र से 9, बुदनी के बकतरा से 1 तथा कोठरी से 1 व्यक्ति शामिल है। जिले में अब तक 171 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है।
30 जुलाई को कोरोना पॉजीटिव व्यक्ति की मृत्यु भोपाल में हुई थी जिसकी मृत्यु सूचना जिले के पोर्टल पर प्रर्दशित हुई है। सीहोर शहरी क्षेत्र के डोहर मोहल्ला गंज निवासी व्यक्ति की रिपोर्ट 29 जुलाई को पॉजीटिव आई थी। अत्यधिक तबीयत खराब होने पर उसे 30 जुलाई को उपचार के लिए भोपाल रेफर किया जहां उसकी उसी दिन मृत्यु हो गई थी। जिले में अब तक 12 कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
आज 46 व्यक्तियों के सैम्पल कोरोना जांच मे लिए गए है। जिसमें बुदनी के ........ तथा सीहोर के 12, श्यामपुर के 10, आष्टा के 6, इछावर के 11, नसरुलागंज के 7 सैम्पल शामिल है। आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है। सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में एएनएम, आशा कार्यकर्ता,आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 305 है जिसमें से 12 की मृत्यु हो चुकी है 171 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 122 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। आज कुल 46 सैंपल जांच हेतु लिए गए। जिले से अब तक कुल 4977 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 4158 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है। आज 2 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 485 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 29 है।
बता दें कि अनलाक के बाद से ही सीहोर जिला कोरोना की आगोश मे समाता जा रहा है। कोरोना के अलावा अब कोई किसी बिमारी को अस्पताल मे जगह नहीं है या यूं कहदें कि कोरोना ने अन्य सभी बिमारियों को लील लिया है।

Post A Comment: