जान जोखिम में डालकर नाव के सहारे ग्रामीणों के बीच पहुंचे कलेक्टर

सोनू खंडेलवाल,नसरुल्लागंज

 एमपी मीडिया पाइंट 

बरगी एवं तवा बांध के गेट खोल दिए जाने के बाद नर्मदा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। नर्मदा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए शनिवार को जिले के कलेक्टर सहित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा नर्मदा तटीय ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान अत्यधिक पानी होने की दशा में ग्रामों में पहुंचने के लिए उन्होंने नाव का सहारा लिया और ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनके हाल जाने। शुक्रवार शनिवार को हुई अत्यधिक बारिश के चलते नर्मदा नदी के जलस्तर में तेजी के साथ वृद्धि हुई हैं। नर्मदा तटीय ग्रामों की स्थिति जानने के लिए जिला कलेक्टर अजय गुप्ता भाजपा नेता गुरु प्रसाद शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह नर्मदा तटीय ग्राम मंडी नीलकंठ सात देव, छिपानेर मैं पहुंचे। तेज बरसात के कारण रास्ते जाम होने के चलते ग्रामीणों के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर कलेक्टर सहित सभी भाजपा नेताओं ने नर्मदा नदी में अत्यधिक पानी होने के बावजूद भी नाव का सहारा लिया और लाइफ जैकेट के सहारे नाव में बैठकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इस दौरान जिला कलक्टर ने बताया कि जो भी गांव प्रभावित हुए हैं उनके राशन एवं ठहरने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है और  प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण  दी गई है। इस दौरान स्थानीय अधिकारी एसडीएम डीएस तोमर, तहसीलदार पीसी पांडे, जनपद सीईओ वृंदावन मीणा सहित राजस्व एवं जनपद का अमला मौजूद था।
Share To:

Post A Comment: