सीहोर जिला: इंद्रदेव का रौद्र रुप.....तबाही-तबाही-तबाही और तबाही-----------
भारी बारिश से तबाही का दौर जारी,
समूचा सीहोर जिला चपेट मे,
नर्मदांचल मे स्थिति नाजुक,
नदी-नाले उफान पर,
जनजीवन अस्तव्यस्त,
अनेक गांवों का तहसील मुख्यालयों से सड़क संपर्क टूटा,
निचली बस्तियां जलमग्न, पूरे कामकाज ठप,
अमूमन खेत तालाब मे तब्दील,बारिश का दौर अब भी जारी,
प्रशासन की तरफ से हाई अलर्ट जारी....
सीहोर,नसरुल्लागंज,इछावर,बुधनीएमपी मीडिया पाइंट टीम
सीहोर जिले में कई क्षेत्रों में निचली बस्तियों में पानी भराया, वही नर्मदा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। जहां पूरे हालात गंभीर हो रहे हैं। और प्रशासन भी लगा हुआ है। वही इछावर क्षेत्र केग्रामकालापीपल,झालकी,कांकड़खेड़ा,ढाबलामाता,हालियाखेडी, रामनगर,खेजड़ा,आदि में घर में घुसा पानी । वही तेज बारिश के चलते कोलार नदी के जलस्तर बढ़ने से सुबह कोलार डैम के गेट खोलने का निर्णय लिया गया क्षेत्र में नर्मदा नदी सहित अन्य सभी नदियों के जलस्तर बढ़ने से हालात गंभीर हो गए हैं।
वही नदियों में पानी भराव के कारण निचली बस्ती में रहने वाले ग्रामीणों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है वही आसपास के सभी ग्रामों में अलर्ट जारी किया गया है, वहीं क्षेत्र में बहने वाली, नर्मदा,सीप,अजनाल,पार्वती,नदी पूरे उफान पर बह रही है। शहरों का गांव से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। वहीं राजस्व एवं पंचायत आमले ने सभी ग्रामों में अलर्ट जारी किया। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्थाएं जुटाने में लगा हुआ है।
------
बीते 18 घंटों से हो रही भारी बारिश
इछावर/फांगिया!
बीते 18 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण कई गांव का टूटा संपर्क, तो कई किसानों के खेतों में पानी भरा ने से हुआ लाखों का नुकसान और वही कई किसानों के घर में पानी भरा ने की सूचना आ रही है तो वही बीते 18 घंटों में बारिश होने के कारण कई नदीनाले उफान पर हैं कई नदी तो खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं
जैसे कालिया देव सीप नदी कोलार नदी (पटारा) कोलार नदी, धसई नदी अजनाल नदी
यह सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं तो कई पुल के ऊपर से पानी बह रहा है वही तालाब और स्टॉप डेमो के गेट खोल दिए गए हैं जैसे कोलार डैम के नो गेट खोले गए वही गूराड़ी फांगिया तालाब की भी नहर खोली गई, वही कालापीपल के तालाब की भी नहर खोली गई, लसुलियाकांगर आदि तालाबों की भी नहर एवं गेट खोले गए है।
एवं इन गांव में भारी वर्षा के कारण किसानों को खेतों में भर आया पानी से हुआ नुकसान फांगिया ब्रिजिशनगर, कनेरिया, गुराड़ी, अलीपुर, बोरदी कला आदि गांव में फसलें नष्ट हो गई हैं।
एव सबसे बड़ी बात तो यह है कि भारी बारिश के चलते इछावर प्रशासन गहरी नींद में सो रहा है भारी बारिश के चलते नहीं दिख रहा है। इछावर प्रशासन अलर्ट पर जबकि जिला प्रशासन भारी बारिश के चलते अलर्ट होने का आदेश जारी कर रहा है।
नसरुल्लागंज/बुधनी
बीते 15 घंटे से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश एवं बरगी ,बारना, तवा बांध के सभी गेट खोल दिए जाने के बाद नर्मदा नदी के जलस्तर में तेजी के साथ बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान क्षेत्र के नर्मदा तटीय गांव आंबा, बड़गांब, छिदगांव काछी, बावरी, मंझली, नीलकंठ, मंडी, सीलकंठ, सातदेव, छीपानेर, रानीपुरा, चौरसाखेड़ी में हालात गंभीर नजर आ रहे हैं। सभी ग्रामों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है और निचली बस्तियों में पानी भरा जा रहे थे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया हैं। एसडीएम तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं और नर्मदा नदी के जल स्तर पर पूरी निगाह बनाए हुए हैं। वर्तमान में तेजी के साथ नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ने से कोलार नदी ने तांडव मचाना प्रारंभ कर दिया है। कोलार नदी का बैक वाटर लगने से नीलकंठ जाने वाला सड़क मार्ग बंद हो गया है और अन्य ग्रामों में भी स्थिति विकराल देखने को मिल रही है। खासबात यह कि बारिश थमने का नाम नहीं ले रही जो चिंता का लगातार विषय बनी हुई है।
----------------------------



Post A Comment: