संयुक्त कलेक्टर के निवास को भी नहीं छोड़ा चोरों,इछावर अस्पताल मे भी चोरी,जल संसाधन विभाग के भी तोड़े ताले
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर नगर मे चोरों के हौसले किस कदर बुलंद के वह डिप्टी कलेक्टर और सरकारी आफिसों को भी नहीं छोड़ रहे।
डिप्टी कलेक्टर प्रगति वर्मा के इछावर स्थित सरकारी निवास को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हाल ही मे इछावर एसडीएम का स्थानांतरण हो जाने की वजह से श्रीमती वर्मा फिलहाल सीहोर मे पदस्थ हैं और उनका निवास सूना था। वह अपने बैतूल स्थित माता-पिता बच्चों से मिलने गई हुईं थीं।
संयुक्त कलेक्टर प्रगति वर्मा अपने परिवार के साथ बैतूल गई हुई थीं। चोरों ने एसडीएम कार्यालय से लगें श्रीमती प्रगति वर्मा के निवास पर निशाना साधा, बदमाशों ने पूरा घर खंगाल डाला। दो अलमारी के ताले टूटे मिले और बिखरे सामान संग तिजोरी भी पलंग पर पड़ी थी। आज वह अपने बंगले पर पहुंचते ही गेट खोलकर दंग रह गईं।
चोरी की सूचना के बारे में जानकारी लगते ही सीहोर एसपी एसएस चौहान, एडिशनल एसपी समीर यादव, इछावर टीआई उषा मरावी ,एसडीएम बृजेश सक्सेना, तहसीलदार जिया फातिमा सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच की जा रही। डाग स्काड का भी सहारा लिया जा रहा है।
बता दें चोरों ने घर में रखे कीमती सामान,आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। लाखों रुपए की चोरी बताई जा रही है।
22-23 अगस्त की दरमियानी रात चोरों ने इछावर अस्पताल मे लगी एक हार्स पावर की विद्युत मोटर पर भी हाथ साफ किया। बीएमओ डा बीबी शर्मा ने पुलिस को सूचना दी।
वही।
जल संसाधन विभाग कार्यालय के भी दो ताले तोड़े गए।
जल संसाधन विभाग एसडीओ रविदीप बेन ने बताया कि विभाग में चोर घुसे थे जरूर लेकिन फिलहाल चोरी कुछ भी नहीं हुई है। सामान इधर का उधर पड़ा था। लाकडाउन और रात्रिकालीन सख्ती के दौरान पुलिस की प्रापर गश्त क्यों नहीं हो पा रही?




Post A Comment: