बुधनी, एमपी मीडिया पाइंट
नगर में आए दिन बिजली गुल होने को लेकर भाजपाइयों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम शैलेंद्र हिनोतिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपाl ज्ञापन में मांग की गई है कि वार्ड नंबर 12 माना मैं पिछले 2 माह से रात के समय प्रतिदिन बिजली गुल हो रही है बिजली कंपनी को फोन लगाते हैं तो वहां के अधिकारी हमारा फोन नहीं उठाते कंपनी के दफ्तर जाने पर आश्वासन मिलता है कि लाइन को सुधारा जा रहा है लेकिन सुबह से शाम तक सप्लाई चालू नहीं की पाती नागरिकों को जल्द ही इस समस्या से निजात दिलाई जाए ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री किशन मालवीय ,मंडल उपाध्यक्ष माधव सिंह आजाद ,राजेंद्र मीणा आदि मौजूद थेl


Post A Comment: