योगेश राजपूत,बुधनी

एमपी मीडिया पाइंट 

नगर के वार्ड क्रमांक 9 में रहने वाले एक युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे स्थानीय स्तर पर सीएससी में ही इलाज दिया गया हालत बिगड़ने पर कोविड सेंटर सीहोर पहुंचाया गया इस दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई बताया जाता है कि वह बुधनी की ट्राइडेंट फैक्ट्री में काम करता थाl प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 1 अगस्त को उसकी तबीयत खराब होने पर 108 एंबुलेंस से बुधनी अस्पताल पहुंचाया गया था जहां उसने बुखार आने एवं सांस लेने में तकलीफ की बात कही गई थी ,
बावजूद इसके उसे कुछ दवाइयां देकर घर वापस भेज दिया गया अगली सुबह यानी 2 अगस्त को फिर उसकी तबीयत खराब होने लगी 108 एंबुलेंस को खबर दी गई लेकिन वह नहीं पहुंचे तब अड़ोस पड़ोस के लोगों ने बीएमओ डॉ अंकुश शर्मा को फोन लगाया तब कहीं जाकर वह शासकीय वाहन से वार्ड क्रमांक 9 स्थित पीड़ित के घर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए मरीज ने फिर एक बार सैंपल लिए जाने की बात कही इस दौरान उसे उपचार देकर नगर में ही स्थित क्वॉरेंटाइन  सेंटर भेज दिया गया बताया जाता है कि इस बीच उसका सैंपल भी लिया गया था तबीयत ठीक नहीं होने पर उसे मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कोविड सेंटर भेजा गया इस बीच उसकी मौत हो गईl बैतूल से सीहोर पहुंचे मृतक के परिजनों को उसका शव सौंप दिया गया इस मामले में प्रभारी बीएमओ डॉक्टर अंकुश शर्मा से पीड़ित की संदिग्ध मौत और परिजनों को शव दिए जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि मृतक रिपोर्ट नेगेटिव आई हैl
Share To:

Post A Comment: