कांग्रेस नेता ब्रजेश पटेल ने सौंपा ज्ञापन,
कहा- किसानों की समस्याओं का रखें ध्यान 

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

 मंगलवार को कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता तहसील कार्यालय इछावर पहुंचे जहां  उन्होंने  एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित करते एसडीएम इछावर को सौंपा।
ज्ञापन मे कहा गया है कि  मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी तहसील इछावर जिला सीहोर उक्त ज्ञापन के माध्यम से हम सभी शासन को बिन्दुबार अवगत कराना चाहते है ,
 1. अल्प वर्षा व तम्बाखू इल्ली के प्रकोप से सम्पूर्ण इछावर क्षेत्र में किसानों का व्यापक नुकसान हुआ है ।
 2. शासन द्वारा गेहूं तुलाई का पैसा बहुत से किसानों के खाते में अभी तक राशि जारी नहीं हुई है ।
 3. पिछले वर्ष किसानों को मुआवजा राशि वितरित की गई थी , उसकी एक किस्त जो कि मुआवजे का 25 प्रतिशत था वही किसानों को प्राप्त हुआ है , उसके बाद आज तक बाकि शेष राशि किसी भी किसान को नहीं मिली है ।
 4. बड़े हुए बिजली बिलों से भी आम नागरिक और किसान परेशान है , इसका भी तुरन्त निराकरण किया जाए । उपरोक्त विषयांतर्गत   हम आपके माध्यम से शासन को अवगत कराना चाहते है , यह सभी बिन्दु बहुत ही महत्वपूर्ण है , और शासन से निवेदन है , कि यथाशीघ्र आदेश कर खराब व बांझ सोयाबीन का सर्वे प्रत्येक पटवारी हल्के पर किया जाए और गेहूं तुलाई का पैसा जल्द से जल्द किसानों के खातों में भेजा जाए, और बाकि शेष मुआवजा राशि भी शीघ्र किसानों को दी जाए ।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता ब्रजेश पटेल के साथ अजय सिंह खोकर, अनीस अहमद कुरैशी,सादिक मेव,सुनील चांडक, ब्रजेंद्र तिवारी, जुनेद खां,रजत,मयंक  आदि मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: