सेवा निवृत्ति उपरांत शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों एवं देय स्वत्वों के निराकरण हेतु 26 अगस्त 2020 से 11 सितम्बर-2020 अभियान
सीहोर 25 अगस्त,2020
एमपी मीडिया पाइंट
जिला पेंशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त भोपाल संभाग भोपाल के निर्देशानुसार जिले में 26 अगस्त से 11 सितम्बर 2020 की अवधि के जिले के समस्त कार्यालयों से सेवा निवृत्त हुए शासकीय सेवको के पेंशन प्रकरण एवं देय स्वत्वों के निराकरण के लिये एक अभियान चलाए जाने के निर्देश दिये गये है। जिसकी सूचना एनआई द्वारा सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को ईमेल द्वारा भेज दी गई है।
अभियान के दौरान सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में गत 05 वर्षो में सेवा निवृत्त हुए सभी शासकीय सेवको की सूची बनाकर यह चिन्हित करे कि सेवा निवृत्त शासकीय सेवको के पेंशन प्रकरण अवकाश नगरदीकरण जीपीएफ, डीपीएफ, जीआईएस एफबीएफ वेतनमान एरियर की राशि आदि का भुगतान किया गया या नहीं किया गया है इसकी सूची बनाकर जिला कोषालय अधिकारी को भेजना सुनिश्चित करेंगे। सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि प्रकरण में कोई कार्यवाही शेष तो नही है। अथवा अपूर्ण तो नहीं है। यदि कोई कार्यवाही की जाना है तो पेंशन कार्यालय में रहकर ही वो कमी की पूर्ति की जाएगी एवं निर्धारित अवधि में शत प्रतिशत लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।
------------


Post A Comment: