भोपाल: एमपी मीडिया पाइंट
राज्य शासन ने अपनी तरफ से किसान सम्मान राशि मे बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उप चुनावों के मुद्देजर लगता है ताबड़तोड़ घोषणा कर रहे हैं।
मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को मिलने वाली सम्मान राशि (जो ₹6000 है) में ₹4000 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी मिलाएं जाएंगे यानी किसानों को कुल ₹10000 प्रतिवर्ष प्राप्त होंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को भोपाल के मिंटो हाॅल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को 0% ब्याज दर पर ऋण देने के लिए राज्य सरकार ने सहकारी बैंकों को 800 करोड़ रुपए की राशि भी ट्रांसफर की है। किसान क्रेडिट कार्ड एक नए आत्मविश्वास से भरने का काम करता है।

Post A Comment: