12 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव
सीहोर,एमपी मीडिया पाइंट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि 12 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर से 2 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जो गल्ला मंडी एवं राम मंदिर क्षेत्र के निवासी हैं। नसरुल्लागंज के दुर्गा मंदिर क्षेत्र से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जो स्थानीय राधेश्याम कॉलोनी, सेमलपानी एवं नसरुल्लागंज के रहने वाले हैं। बुदनी विकासखंड से तालपुरा, पीलीकरार एवं वार्ड नंबर 13 से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इछावर के भाउखेड़ी से 2 एवं गोलूखेड़ी से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। आष्टा से जावर निवासी 2 व्यक्ति पॉजीटिव मिले हैं। श्यामपुर अन्तर्गत छतरपुरा एवं निपानिया से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 377 हो गई है। आज 47 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले में रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1102 हो गई है। उपचार के दौरान कुल मृत्यु संख्या 31 है।


Post A Comment: