भोपाल,   एमपी मीडिया पाइंट
 

स्पेशल डीजी पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी ने खुद के साथ हुई मारपीट को लेकर थाने मे रिपोर्ट कराने से इंकार कर दिया है। 

पुलिस टीम मंगलवार को उनके अलकापुरी स्थित घर पर पहुंची थी। जहां उनसे संपर्क कर थाने मे रिपोर्ट को लेकर बातचीत की गई।

बताया जाता है कि शर्मा की पत्नी ने पुलिस से साफतौर पर जाहिर कर दिया कि वह पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करना चाहती।
यह उनका घर का मामला है, वह घर में ही सुलझा लेंगे। जब जरूरत होगी, तब पुलिस की मदद अवश्य लेंगे।

थानाप्रभारी अजीता नायर ने बताया कि बागसेवनिया के अलकापुरी स्थित स्पेशल डीजी के निवास पर पत्नीे प्रिया शर्मा से मुलाकात के लिए गए थे। जहां उनसे पुलिस में एफआइआर कराने को लेकर बात की, लेकिन उन्होंने साफ इन्कार कर दिया है।

Share To:

Post A Comment: