आधा बाजार बंद तो आधा खुला...

 
बुधनी, एमपी मीडिया पाइंट 

व्यापारी संघ द्वारा लिए गए निर्णय के चलते जहां नगर का आधा बाजार बंद तो आधा खुला रहा दुकानदारों का कहना है कि व्यापारी संघ किराना दुकानों और होटल व्यवसायियों को मिलाकर बनाया गया है उनके मनमर्जी से बनाए नियम हम पर लागू नहीं होंगेl उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को व्यापारी संघ ने निर्णय लिया था कि हर शनिवार बाजार बंद रखा जावेगा परिणाम स्वरूप शनिवार को होटल और किराना दुकानें तो बंद रहे लेकिन ज्यादातर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खुले रखे, हालांकि शासन की ओर से किसी भी तरह के बंद को लेकर कोई आदेश नहीं जारी किए गए हैं इससे पूर्व भी व्यापारी संघ ने तत्कालीन एस.डी.ओ.पी. और नगर परिषद सीएमओ के समक्ष स्वयं बाजार बंद करने का आग्रह किया था और बाद में पिछले दरवाजे से ग्राहकी की जा रही थी दुकान खोलकर बैठे स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि शासन का आदेश सर्वोपरि है अभी स्थानीय प्रशासन या जिला प्रशासन की ओर से ऐसे कोई निर्देश नहीं मिले हैं रही व्यापारी संघ की बात तो वह किराना और होटल व्यवसायियों पर प्रभावी हैं मनमर्जी से बाजार बंद करने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं नोटबंदी के बाद कोरोना बीमारी के चलते व्यापार व्यवसाय वैसे ही बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं ऊपर से यह मनमर्जी के बंद के चलते अब छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है व्यापारियों का कहना है कि शासन जब भी निर्देश देगा हम उनके आदेश का पालन करते हुए अपनी दुकानें बंद रखेंगे।
Share To:

Post A Comment: