आष्टा में चोरों के हौसले बुलंद, फिर तोड़े एक साथ 3 मकान के ताले, ले गए नगदी ओर सोने के कीमती जेवर...

आष्टा/दिनेशशर्मा                                     एमपी मीडिया पाइंट 


बीती रात को थाने के पास सुभाष नगर में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर घरों में घुस कर नगदी ओर कीमती जेवरात पर हाथ साफ किए,  अपनी नाकामियों को छुपाने के प्रयास में पुलिस रिपोर्ट भी लिखने में एक दोपहर तक आनाकानी करती रही, किन्तु भारी राजनीतिक दबाव के बाद चोरियों की रिपोर्ट दर्ज हुई ।

तीनो घरों से बड़ी रकम नगदी के रूप में ओर सोने चांदी के जेवर चोर ले गए ।


नगर में चोरियों की घटनाएं जिस तरह से आये दिन हो रही है , पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है , उससे अब नगरवासियों के दिल दिमाग मे अपराधों के प्रति डर समा गया है, पिछले दिनों थाने के सामने मालवीय नगर में एक साथ कई मकानों के ताले टूटना ओर  चोरों द्वारा  हाथ साफ करने के बाद भी पुलिस सजग नहीं हुई ।
ओर बीती रात एक बार फिर अज्ञात चोरों ने अपना कमाल दिखा दिया और सुभाष नगर में दशरथ मेवाड़ा के घर मे घुस कर लगभग 21हजार रुपये नगदी रखी पेटी ही निकाल ले गए ,वही पड़ोस में रह रहे मानसिंग मेवाड़ा के घर का ताला तोड़ कर 24 हजार नगद, 2 जोड़ सोने की बाली, एक जोड़ चांदी की पायजेब, निकाल ले गए , वही दशरथ मेवाड़ा के मकान में रह रहे किरायेदार राजेंद्र भिलाला के घर का भी टाला तोड़ कर एक मंगलसूत्र सोने का निकाल कर ले गये।
बता दें कि अन्य तरह की चोरियों के बारे में देखे तो शहर में मोटरसाइकिल, दो पहिया वाहनों की तो कोई गिनती ही नही है , 95 प्रतिशत लोग तो वाहन चोरी की रिपोर्ट ही नही करते है , इसके पीछे क्या कारण है यह भी पुलिस अच्छी तरह जानती है!
 लोग बताते हैं कि लॉकडाउन के बाद जिस तरह से चौराहे-चौराहे, सट्टे का खेल बिंदास चल रहा है , शहर में जुआ बड़े स्तर तक का खेला जाता है , यह पूरा शहर जनता है , फिर पुलिस न जानती हो कैसे समझ ले  , नागरिक बताते हैं कि थाने के दो पुलिसकर्मी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर शहर में जुए-सट्टे वालो से वसूली करते देखे जा सकते है ,   लॉकडाउन की मार के साथ मे इस तरह की अवैध गतिविधियों का खुले आम चलना  भी बहुत बड़ा कारण माना जा सकता है, - शहर में हो रही चोरियों के लिए ।
                     दशरथ मेवाड़ा 

Share To:

Post A Comment: