बेल गाडी से भी पीछे छूटा स्पीड पोस्ट पूछने पर बोले शिकायत दर्ज करा देंगे
योगेश राजपूत,होशंगाबाद एमपी मीडिया पाइंट
भारतीय डाक विभाग के नित्य नए कारनामे उजागर होते रहते हैं ऐसा ही एक ताजा मामला होशंगाबाद संभागीय मुख्यालय पर देखने को मिला मात्र 80 किलोमीटर दूर बैतूल मुख्यालय से 16 सितंबर को रवाना स्पीड पोस्ट 19 सितंबर की शाम तक भी गंतव्य तक नहीं पहुंच सका जबकि ट्रैकर पर नियत स्थान होशंगाबाद पहुंचना दिखा रहा है।
साहब पर नहीं आवाज़ का असर !!जब इस मामले में पोस्ट ऑफिस पहुंचकर जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद आइए फिर आपको जानकारी दे देंगे दूसरी बार जाने पर नेट नहीं चलने की बात कही गई एक बार फिर जानकारी लेने पहुंचे तो बताया गया कि दफ्तर में कोरोना पेशेंट मिल गया है इसलिए दफ्तर बंद है जब इस मामले में पोस्ट मास्टर से जानकारी लेने चाही तो उन्होंने कहा कि रेल बस सब कुछ बंद है तुमने डाक मंगवाई ही क्यों?
आप यहां से चले जाइए नहीं तो आप के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवा दूंगा साथ ही उन्होंने सरकारी दफ्तर में मोबाइल का प्रयोग ना करने की बात भी कही अंत में वे पीछे आने का कहकर आंखों से ओझल हो गए इस बात से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी हजारों रुपए तनख्वाह लेकर अपने फर्ज की अदायगी किस तरह से कर रहे हैं।


Post A Comment: