इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
गरीब कल्याण पखवाड़ा अंतर्गत वन अधिकार के पट्टों का वितरण कार्यक्रम जनपद पंचायत इछावर में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के रूप में 19 सितंबर को आयोजित गया।कार्यक्रम अवसर पर इछावर विधानसभा के 328 व्यक्ति जिनका 2006 से जमीन पर कब्जा है उन्हें पट्टे वितरण किए गए, इस अवसर इछावर विधायक, पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराणा ,जनपद अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा,समाजसेवी एवं भाजपा युवा नेता चंद्रपाल सिंह दरबार, पूर्व मंडी अध्यक्ष शंकर लाल पटेल, एसडीएम बृजेश सक्सेना, तहसीलदार फातिमा,जनपद सीईओ आरुषि गोयल, रेंजर राजकुमार शिवहरे सहित शासन के वन,पंचायत, राजस्व विभाग कर्मचारी-अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Post A Comment: