राजस्थान के चबल नदी मे डूबी नाव,
दो दर्जन से अधिक यात्रियों के डूबने की आशंका..

बूंदी(राजस्थान), एमपी मीडिया पाइंट 

राजस्थान के बूंदी शहर से बड़ी खबर  निकल रही है कि चंबल नदी मे यात्रियों से भरी एक नाव जल समाधि को प्राप्त हो गई है। इस हादसे मे दो दर्जन से अधिक लोगों के डूबने की आशंका जताई  जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक़ प्रदेश  के बूंदी में चंबल नदी को पार करते समय यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई है. इस नाव में सवार 25 से 30 लोगों के डूबने की आशंका जतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि नाव पलटने की घटना इंद्रगढ़ थाना इलाके के चांनदा खुर्द में हुई है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और लोगों की तलाश जारी है।
एक जानकारी के मुताबिक, 30 लोगों से भरी नाव गोठला कला के पास कमलेश्वर धाम जा रही थी. नांव में करीब एक दर्जन बाइक भी रखा गया था. जैसे ही नाव नदी के बीच में पहुंची, तो अचानक पलट गई. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आम नागरिक भी अपने स्तर पर मदद करने मे जुटे हैं।
Share To:

Post A Comment: