पंजाब नेशनल बैंक में चोरों का धावा, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोर ले गए अपने साथ


नसरुल्लागंज,  एमपी मीडिया पाइंट 

  नगर की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चोरी की एक बड़ी घटना होते होते बची। हालांकि इस दौरान चोर बैंक के अंदर तो दाखिल हुए लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। इस संबंध में एसडीओपी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बीते रविवार सोमवार की दरमियानी रात को अज्ञात चोर बैंक के पीछे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इस दौरान चोरों के द्वारा बैंक के अंदर लॉकर को तोड़ने का असफल प्रयास किया। इसमें जब वह सफल नहीं हुए तो उन्होंने एटीएम के अंदर रखें हुए पैसों को निकालने का प्रयास किया लेकिन उसने भी उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। चोरों ने इस दौरान एटीएम के ऊपरी हिस्से मैं तोड़फोड़ भी की। पुलिस के अनुसार चोरों की संख्या 1 से अधिक थी जिसके चलते उन्होंने बैंक में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी अपने साथ ले गए।

चोरों तक पहुंचने में पुलिस असफल

नगर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस चोरों तक पहुंचने में असफल साबित हुई हैं। बीते दिनों नगर के बस स्टैंड से एक मोबाइल दुकान पर रखें हुए एक बैग को अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस बैग में भी 167000 की रकम किसान की रखी हुई थी और वह इस रकम को बैंक में जमा करने के लिए आया था। चोरों ने रेकी के माध्यम से इस घटना को अंजाम दिया था। इसके पूर्व भी कई घटनाएं चोरों के द्वारा घटित की गई है लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में अपनी रुचि नहीं दिखा रही।

Share To:

Post A Comment: