अपमानजनक एवं अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री को पद से बर्खास्त करने एवं सार्वजनिक रूप से मांगी मांगने की मुख्यमंत्री से अपील,
अरुण यादव सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मप्र सरकार के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया का पुतला दहन एवं बंगले का घेराव
भोपाल, एमपी मीडिया पाइंट
22 सितम्बर, 20202 को म.प्र.शासन के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया द्वारा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के खिलाफ अखिल भारतीय यादव महासभा मध्यप्रदेश भोपाल के तत्वाधान में आज सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया का पुतला दहन एवं बंगले का घेराव किया गया ।शासन प्रशासन के सख्त इंतजाम एवं बेरिकेटिंग तथा पुलिस के रोकने के बाद भी सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय यादव महासभा म.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव जी, वीरसिंह यादव, श्री विकास शर्मा, जिला पंचायत मुरैना के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव, शौकत हुसैन, रामस्वरूप यादव अध्यक्ष राजधानी यादव महासभा भोपाल, ददन सिंह यादव, त्रिलोक यादव, प्रद्युमन सिंह दांगी, राजकुमार सेन, नरेन्द्रसिंह यादव, महेन्द्रसिंह यादव, ओम पटेल बागली, नरेन्द्र पाटीदार, राजकुमार पटेल, राहुल यादव, नीतू यादव, संघर्ष यादव, श्रीमती सलमा सिद्दीकी, सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, आगा खान, हेमंत नरवरिया, श्याम यादव, रामसिंह यादव, शेरसिंह यादव, जितेश खानचंदानी, चेतन यादव, सुभाष गौड़, मुकेश रघुवंशी, अवधनाथ यादव आदि शामिल हुए।



Post A Comment: