जनता के द्वारा चुनी सरकार के रुप मे कांग्रेस फिर संभालेगी प्रदेश की बागडोर,कांग्रेस पार्टी में मिलता है हर कार्यकर्ताओं को पूरा मान- अभय मेहता
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
मात्र कांग्रेस पार्टी ही एक लोकतांत्रिक संगठन है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की बात के साथ हर कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उक्त विचार बुधवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव व सहकारिता नेता अभय मेहता ने कही।उन्होंने कहा कि भाजपा की कुर्सी हथियाओं नीति अब जनता के सामने उजागर हो चुकी है जिसके सुखद परिणाम एकबार फिर उपचुनावों मे देखने को मिलेंगे व कांग्रेस फिर जनता के द्वारा चुनी गई सरकार के रुप मे प्रदेश की बागडोर संभालेगी।
इस मौके पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव ने इछावर ब्लाक के कांग्रेस नेता कमल सेन को इछावर ब्लाक का अध्यक्ष नियुक्त किया।नव नियुक्त श्री सेन ने कहा कि शीघ्र ही ब्लाक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन संगठन को मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहाकि कांग्रेस पार्टी की नीति और सिद्धांत सबसे अच्छा है। पार्टी जाति और धर्म से ऊपर उठकर देशवासियों के हित में सदा सोचती है। वर्तमान में देश में मोदी और प्रदेश में शिवराज सिंह सरकार ने देश और प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। जबसे भाजपा की सरकार प्रदेश में छल से बनाई गई है, तबसे किसानों और मजदूरों की आत्महत्या का सिलसिला शुरू हो गया है।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री हरीश आर्य, मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष रामनारायण परमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनारसिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद सादिक खान , पार्षद राधेश्याम सेमलिया , कांग्रेस नेता अहमद खान आदि मौजूद थे।


Post A Comment: