सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट,
कोरोना का पैर पसराना जारी....
सीहोर जिले को कोरोना अपना अड्डा बनाता जा रहा है । प्रतिदिन कोरोना पोजिटिव मिलने से चिंताएं बड़ती जा रही हैं। आज भी कोरोना को लेकर अच्छे समाचार नहीं हैं।बुधवार 23 सितम्बर 2020 को सुबह तक प्राप्त रिपोर्ट में, 20 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो कल की तुलना मे अधिक है। जिला मुख्यालय पर आज की रिपोर्ट थोड़ी ठीकठाक यूं नजर आ रही कि समाचार शाया करने तक शहर सीहोर के मात्र दो व्यक्ति ही कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि आष्टा अकेले से 13 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आने के समाचार हैं। आज जिन 20 व्यक्तियों की रिपोर्ट पोजिटिव प्राप्त हुई उनमे
सीहोर - 02
आष्टा -13
नस.गंज -01
इछावर -03
बुदनी - 01
कुल= 20 व्यक्ति पॉजिटिव शामिल हैं।
साथ ही
आज सुबह 18 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है. जिसमे:-
नसगंज -01
आष्टा - 08
सीहोर - 08
इछावर -01
आज डिस्चार्ज = 18 व्यक्ति.
उधर रोज की तरह स्वास्थ्य विभाग ने अपील जारी करते हुए कहा है कि
सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने मे तकलीफ होने पर नजदीकी फीवर क्लिनिक मे तत्काल उपचार कराये, अपने एंड्राइड मोबाइल पर सार्थक लाइट ऐप अवश्य डाउनलोड करें, सार्थक लाइट ऐप मे आपके नजदीकी फीवर क्लिनिक का पता प्रदर्शित होगा.
(CMHO सीहोर )


Post A Comment: