भ्रष्टाचार के शिकार आठ गांवों के आक्रोशित
कई किसानों ने नारेबाजी कर कलेक्ट्रेट को घेरा,
सोसायटियों के संचालकों ने कर्ज माफी में किसानों को दिया धोका,
निशुल्क वितरण के लिए पहुंची राशन सामग्री का भी वसूला पैसा..
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
सोमवार को लोराश खुर्द पटारिया गोयल सेवा सहकारी समिति से जुड़े ग्राम कमालपुरखेड़ी,हुसैनपुर, गोदी, मुंडला, कुमडाबद, वनवीरपुरा, लोराश खुर्द के सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट भवन का घेराव किया। किसानों ने सेवा सहकारी समिति लोराश खुर्द पर किसान कर्ज माफी योजना में भारी भ्रष्टाचार करने और नि:शुल्क वितरण के लिए पहुंची राशन सामग्री के भी पैसे किसानों से वसूलने का आरोप लगाया।
खातेदार किसानों ने अनियमित्ता की जांच और सेवा सहकारी समिति लोराश खुर्द के अधिकारियों कर्मचारियों को बर्खास्त करने सहित जय किसान कर्ज माफी योजना से संबंधित उनके गांवों की कर्ज माफी की प्रमाणित सूची उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से की। किसानों के द्वारा नारेबाजी कर डिप्टी कलेक्टर प्रगति वर्मा को ज्ञापन दिया गया।
किसानों ने कहा की कर्ज माफी का पैसा खातों में नहीं डाला है बीमा राशि देने में भी परेशान किया जा रहा है। शिकायत करने पर सेवा सहकारी समिति के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा गरीब किसानों को डराया धमकाया जा रहा है। सोसायटी पर एक परिवार का कब्जा बना हुआ है। कर्ज का ब्याज सोसायटी छोड़ती नहीं है किसानों का खाद बीज तक रोक लिया जाता है लेकिन जब पूर्व मूख्यमंत्री ने कर्जा माफी किया तो सोसायटी ने धोका दिया। गांव के रसूकदार किसानों का हीं पूरा कर्जा माफ किया। अनेक किसानों के खातों में आधी अधुरी राशि का भुगतान किया गया।
किसानों ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों में नि: शुल्क चना वितरण किया जा रहा है लेकिन हमारे गांव में चना का वितरण अबतक नही किया गया है। केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा भेजी गई नि: शुल्क राशन वितरण की सामग्री को भी पैसा लेकर दिया गया। ज्ञापन देने वाले किसानों में राहुल कटारिया, प्रेम नारायण, चैन सिंह, रामप्रसाद, केदार दास, मानसिंह, आत्माराम, बाबूलाल, ज्ञान सिंह, बद्री प्रसाद, जीवन सिंह, राकेश, भैरू सिंह, विक्रम सिंह, सज्जन सिंह, बलवान सिंह, लालजी राम आदि बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।


Post A Comment: