गुरुवार को 24 व्‍यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव,

वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 319...


सीहोर 01 अक्टूबर ,2020                    एमपी मीडिया पाइंट


 स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को 24 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है।

सीहोर से 10 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई- जो दुर्गा कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, इंग्लिशपुरा,कस्बा, इंद्रा कॉलोनी, चाण्यक्पुरी, पल्टन एरिया, शास्त्री कॉलोनी के निवासी है।
नसरुल्लागंज अन्तर्गत 3 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जो वार्ड नंबर 8, किसान मोहल्ला, बोरखेड़ा, बगवाड़ा, भीमगांव, लाड़कुई के निवासी हैं।
 इछावर अन्तर्गत वार्ड नंबर 7 निवासी 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई ,जबकि बुधनी अन्तर्गत वार्ड नंबर 4 से 1 व्यक्ति तथा वार्ड नंबर 12 से 2 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। श्यामपुर अन्तर्गत जमोनिया निवासी 1 व्यक्ति की जांच पॉजीटिव आई है। आष्टा के कोठरी, सुभाष नगर एवं खाचरोद निवासी 1-1 व्यक्ति पॉजीटिव आई है।

जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 319 हो गई है। आज 48 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिले में रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1198 हो गई है। जिले संक्रमण से मृत्यु संख्या 32 हो गई है।

Share To:

Post A Comment: