इछावर , शिवराजसिंह राजपूत एमपी मीडिया पाइंट
इछावर तहसील के ग्राम खेरी के किसानों ने गुरुवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन एसडीएम ब्रजेश सक्सेना को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2019 का प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि अभी तक नहीं मिलने की बात कही है।
किसानों का कहना है,कि पांच दिनो के भीतर उन्हें राशि का भुगतान नहीं किया तो तहसील कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन कर धरने पर बैठने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
किसानों ने बताया कि पिछले साल गांव में अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन की पूरी फसल नष्ट हो गई थी। इस साल किसानों को कर्ज लेकर बोवनी करना पड़ी थी। ग्रामीणों ने फसल बीमा योजना के तहत बैंकों में प्रीमियम राशि भी जमा कराई थी। इसके बावजूद बीमा कंपनी द्वारा गांव के किसानों को बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया है। क्षेत्र के किसान अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।
किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर बीमा राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपते समय मुकेश वर्मा, मोहन लाल हरिप्रसाद वर्मा, हेमराज वर्मा, बंसीलाल वर्मा हरिचरण पटेल, रमेश चंद्र वर्मा, आदि मौजूद थे।


Post A Comment: