आगरा, एमपी मीडिया पाइंट
यूपी के हाथरस में हुए कथित सामुहिक बलात्कार कांड ने आज नया मोड़ तब लिया जब एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई।
प्राप्त जानकारी अनुसार एफ़एसएल की जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. पांच वैज्ञानिकों की टीम ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट पेश की है. वहीं, एडीजी (ADG) लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि पीड़िता की मौत गले में लगी चोट से हुई, फॉरेंसिक जांच में भी स्पर्म नहीं मिला इससे साफ है कि कुछ लोगों ने जान बूझकर मामले को ट्विस्ट देकर जातिवाद और तनाव फैलाने का काम किया है।ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा;
वहीं, हाथरस के मामले में 47 महिला वरिष्ठ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और कोलेजियम के सदस्य जजों को पत्र लिखकर मामले में स्वत: संज्ञान लेने की मांग की है।

Post A Comment: