किराना दुकान से करीब 90 हजार रुपये की चोरी


भाऊँखेड़ी, एमपी मीडिया पाइंट

इछावर थानांतर्गत ग्राम कांकरखेड़ा निकासी मे बीती रात चोरों ने किराने की दुकान पर निशाना साधा और करीब 90 हजार रुपये का माल ले उड़े।
जानकारी अनुसार कांकरखेड़‍ निवासी चंपालाल वर्मा मरीह माता मंदिर के नज़दीक किराना एवं जनरल स्टोर की दुकान संचालित करता  है। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो शटर के ताले टूटे मिले। तेल,शकर,दाल आदि किराने का सामान जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये है , गायब मिले।
चोरी की रिपोर्ट थाना इछावर मे दर्ज की जा रही है।

Share To:

Post A Comment: