इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
मिनी ट्रक ने बालक को रौंदा,स्पाट पर ही मौत,इछावर नगर के अंदर ही हुआ एक्सीडेंट
ट्रकों की अंधाधुंध रफ्तार नागरिकों के लिए लगातार जानलेवा साबित हो रही है।
शनिवार को साइकिल सवार एक बालक को ट्रक ने अपनी चपेट मे ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी अनुसार जनपद कार्यालय मे पदस्थ पंचायत इंस्पेक्टर जीएस अहिरवार का पुत्र 14 वर्षीय गर्व अहिरवार एसबी होम्स के सामने रोड पर साइकिल चला रहा था। तभी उसे मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीई 8926 ने टक्कर मार दी जिससे बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक भी इछावर निवासी का ही बताया जा रहा है।
मृतक बालक गर्व अहिरवार स्थानीय विश्व ज्योति कान्वेंट स्कूल मे 7वीं क्लास का छात्र था। उसके मौत की दुखभरी खबर से मातम पसरा हुआ है।



Post A Comment: