कोरोना अर्धशतक से चूका,48 व्‍यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव,

वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 311..


सीहोर 10 अक्टूबर,2020
एमपी मीडिया पाइंट

    शनिवार को एक बार फिर कोराना सीहोर जिले मे अर्धशतक से चूक गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि 48 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर से 06 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति गल्ला मंडी, मंडी, लोधी मोहल्ला, छोटी मोहल्ला के निवासी है। आष्टा से 17 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है पॅाजीटिव व्यक्ति काजीपुरा, वार्ड नंबर 17 एवं 16 आष्टा, अन्य आष्टा शहरी क्षेत्र,बडा बाजार, बोरखेडा, रूपेटा, पीलूखेडी, डोबरा के निवासी है।
इछावर विकासखण्ड अंतर्गत 8 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति हरसपुर, लसूडिया कांगर, दौलतपुर के निवासी है। श्यामुपर अंतर्गत 9 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जो फ्रीगंज, दोराहा, खण्डवा, झरखेडा, बडनगर, भोजनगर के निवासी है। नसरूल्लागंज अंतर्गत 8 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति बसंतपुरा, बाईबोडी तथा पटेल कालोनी के निवासी है। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव की संख्या 311 है। आज 26 व्यक्तियों को रिकवर होने के डिस्चार्ज व्यक्तियों में 2 सीसीसी से तथा शेष होम आइसोलेशन से रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है जिले में अब तक डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 1432 है। संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु संख्या 37 है। आज अपरान्ह तक 243 सैम्पल लिए गए है।  सीहोर शहरी क्षेत्र से 21 सैम्पल लिए गए, नसरूल्लागंज 31, आष्टा से 72 , इछावर से 31 , बुदनी से 12 श्यामपुर से 76 सैम्पल लिए गए है।

आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है । सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में ए.एन.एम. आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

Share To:

Post A Comment: