सर्व समाज मंच ने हाथरस उ.प्र.में हुई सामूहिक दुष्कर्म घटना को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन


सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट

उ.प्र.के हाथरस में घटित सामूहिक दुष्कर्म की वीभत्स घटना ने संपूर्ण देश को गहरा आघात पहुंचाया है। सीहोर जिले का सर्व समाज इस घटना की तीव्र निंदा करता है, वर्तमान शासन में राम राज्य की अनुमति होती है, लेकिन कलियुग के असुरो के कारण निर्दोष बहन बेटियों को जुल्म सहना पड़ रहा है। इसको लेकर आज राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन कलेक्टर सीहोर को सौपते हुए घटना को घटित करने वाले अपराधियों को कढ़ी से कढी सजा दिलवाये जाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
साथ ही मांग की गई कि प्रकरण की सुनवाई आरोपियों के विरूद्व फास्ट ट्रेक कोर्ट में की जाए एवं इन्हें मृत्युदण्ड मिलें , जिससे की ऐसी घटना की पुनरावृत्ति को रोका जा सकें।
ज्ञापन सौपने वालों में श्रीमति उमा पालीवाल, श्रीमति मनोरमा शर्मा, अनिल पालीवाल, मनोज व्यास, अनिल मुक्तावत, सुरेश शर्मा, राजेश पाठक, विनय सिंह चौहान, बालमुकन्द पालीवाल, कमल सिंह ठाकुर, अनिल शर्मा, रितुराज गुप्ता ,संतोष जैन संतु आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment: