नहीं रुक रहा हाईवे पर दुर्घटनाओं का सिलसिला,

आज फिर रेत के ओवरलोड डम्पर ने गाय को रौंदा



बोरदी कला/इछावर
 हुकुम सिंह मेवाड़ा

इछावर-नसरुल्लागंज हाईवे पर करीब 15 किलोमीटर दूर गांव बोरदीकला के नजदीक रेत के ओवरलोड डंपर ने गाय को जोरदार टक्कर मारी जिससे मौके पर ही गाय की मौत हो गई।


ज्ञातव्य हो कि तीन दिन पूर्व भी इसी मार्ग पर अंधी रफ्तार से दौड़ रहे एक डम्पर ने तीन गाय को टक्कर मारते हुए मौत के घाट उतारा था। आए दिन रेत से भरे वाहन बाइक सवारों को भी अपना शिकार बना रहे हैं।
नागरिक बताते हैं कि रेत से भरे अोवरलोड वाहन इसलिए  तेज रफ्तार से दौड़ते हैं ताकि उन्हें कोई पकड़ नहीं सके। सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस प्रशासन इनकी अंधी रफ्तार को रोकने के लिए कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता इसलिए इनके हौंसले बुलंद हैं। कार्रवाई की मांग करने वाले ग्रामीणों की बात पर भी पुलिस ध्यान नहीं दे रही क्योंकि रेत माफियों से इनकी कथित सांठगांठ चली आ रही है।

Share To:

Post A Comment: